Categories: नीमच

स्वस्थ आयु के लिये योग थीम पर मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

प्रात: 6 बजे से योगाभ्यास, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन भी सुन सकेंगे जिलेवासी, सभी नागरिकों से सहभागिता की अपील जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, नीमच के संयुक्त तत्वावधान में 21 जून 2026, रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘स्वस्थ आयु के लिये योग’ थीम पर मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लायन डेन, नीमच में आयोजित होगा। कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं: राष्ट्रीय प्रसारण: प्रात: 6:30 बजे से कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रात: 6:45 बजे माननीय प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन होगा। सामान्य योग प्रोटोकॉल: प्रात: 7:00 से 7:45 बजे तक विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास कराया जाएगा। व्यापक सहभागिता: कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, योग संस्थाएं, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस बल एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। कार्यक्रम विवरण: दिनांक: 21 जून 2026, रविवार समय: प्रात: 6:00 बजे से स्थान: लायन डेन, नीमच, सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति प्रात: 06:00 से पूर्व, अतिथिगण का आगमन प्रात: 06:00 बजे से, अतिथिगण का उदबोधन प्रात: 06:00-06:30, कोलकाता से राष्ट्रीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारणप्रात: 06:30 बजे से, माननीय प्रधानमंत्री जी का उदबोधन प्रात: 06:45 बजे से, सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास प्रात: 07:00-07:45 बजे तक जिले के समस्त नागरिकों, योग प्रेमियों, सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं से अपील की गई है, कि ‘Yoga for Healthy Ageing’थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में प्रात: 6:00 बजे से पूर्व, लायन डेन पहुंचकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। योग शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

3 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

3 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

3 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

3 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

3 hours ago