सैनिक कल्‍याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान पर रहा नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को महामहिम राज्यपाल ने किया सम्मानित

महामहिम राज्यपाल द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित

सैनिक कल्‍याण के लिए प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान पर रहा नीमच जिल

नीमच 23 अप्रेल 2025, राजभवन भोपाल में बुधवार को महामहिम राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्‍यक्षता में सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.की समामेलित विशेष निधि(ए.एस.एफ.) की 24वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीमच जिले से सैनिक कल्‍याण के लिए वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्‍य 3 लाख 63 हजार से अधिक 30 लाख 16 हजार 768 रूपये की राशि संग्रहित कर, सैनिक कल्याण के खाते में जमा करवाने एवं संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं। इस अवसर पर अपर मुख्‍य सचिव गृह श्री जे.एन.कंसोटिया, अपर मुख्‍य सचिव राजभवन श्री के.सी.गुप्‍ता एवं सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्‍त नर्मदापुरम, कलेक्‍टर अलीराजपुर एवं हरदा को भी सम्‍मानित किया गया है।

उल्‍लैखनीय है, कि सैनिक कल्याण के लिए प्राप्‍त दानराशि का इस्‍तेमाल वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों , पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्‍याण के लिए किया जाता है।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले को हासिल हुए इस सम्मान के लिए जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लबों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिले के नागरिकों को दिया है। उन्‍होने कहा, कि यह सम्‍मान सभी नीमच जिलेवासियों को समर्पित है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago