नीमच। सुभाष शाखा ने लिया संकल्प 101 पौधे ट्रीगार्ड सहित लगाए जाएंगे भारत विकास परिषद सुभाष शाखा नीमच द्वारा पर्यावरण प्रकल्प के अंतर्गत ग्राम गिरदोडा़ स्थित श्री हरि गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में निम्न प्रमुख पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही
अरविंद बंडी, नेशनल गतिविधि कन्वेयर सुधीर अग्रवाल, रीजनल महासचिव, सेंट्रल रीजन सुरेंद्र प्रधान, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (संस्कार) सुनील लवंगीकार, रीजनल संगठन सचिव प्रदीप चोपड़ा, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक (सेवा) सुनील सिंहल, प्रांतीय संरक्षक घनश्याम पोरवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विनोद काला, प्रांतीय महासचिव अजय जी शर्मा, सुभाष शाखा पालक
एवं कुछ महिला पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत गोशाला में गौसेवा से हुई, जिसमें एक ट्रॉली हरे चारे का वितरण गौमाताओं को प्रसादी रूप में किया गया। इसके पश्चात उपस्थित सभी अतिथियों एवं परिषद सदस्यों द्वारा 11 छायादार पौधों का वृक्षारोपण ट्रीगार्ड सहित किया गया
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बढ़ाते हुए सभी पौधों की ट्री गार्ड से सुरक्षा की गई। साथ ही परिषद के सदस्यों ने आगामी समय में 101 पौधे ट्री गार्ड सहित अलग-अलग स्थान पर लगाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में सुभाष शाखा के अध्यक्ष:ललित कुमार राठी, सचिव: मनीष गर्ग, कोषाध्यक्ष: राकेश खंडेलवाल, महिला प्रमुख: मीनाक्षी मालू, पर्यावरण प्रमुख: दिनेश बैरागी, सेवा प्रमुख: प्रमोद मालू , दशरथ नागदा पूनम गर्ग नीलिमा खंडेलवाल उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण था, बल्कि समाज में हरित चेतना जागृत करना भी रहा। परिषद का यह प्रयास भविष्य में भी इसी प्रकार सतत रूप से जारी रहेगा।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…