Categories: नीमच

सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 88वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरसीडब्लूए आरटीसी नीमच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं बच्चों में रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा “कलर ऑफ करेज” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरटीसी परिसर के बच्चों के साथ-साथ नीमच जिले के विभिन्न विद्यालयों के 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से साहस, देशभक्ति, प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं की घोषणा की गई। प्रथम स्थान पर धानशिका (कक्षा 4, के.वी. स्कूल नीमच), दिव्यांश हरित (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं जयाज पंत (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) रहे। द्वितीय स्थान रुहान (कक्षा 4, के.वी. क्रमांक-1 नीमच), फाल्गुनी विशुआ (कक्षा 7, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) एवं निदा (कक्षा 12, संदीपनी शासकीय विद्यालय) ने प्राप्त किया। वहीं तृतीय स्थान प्रानवी हाड़ा (कक्षा 4, के.वी.एस. क्रमांक-1), अनुष्का कनोवर (कक्षा 8, लिटिल फ्लॉवर स्कूल) एवं गीत नाथवानी (कक्षा 9, कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) को मिला। संतोषजनक प्रदर्शन के लिए वैष्णवी जैन (कक्षा 11, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नीमच) को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरसीडब्ल्यूए, आरटीसी नीमच की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह ने सभी परिवारजनों को सीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत “हरित भारत” की संकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से आरटीसी परिसर में सैकड़ों पौधों का रोपण भी किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों एवं परिवारजनों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में श्रीमती ऋतु यादव, श्रीमती कर्मजीत, श्रीमती पिंकी, श्रीमती वर्षा सहित आरसीडब्ल्यूए के समस्त पदाधिकारी, परिवारजन एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और बच्चों की सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का प्रभावी संदेश दिया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago