सिंगोली (निरंजन शर्मा)। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्री रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा अवैध मादक पदार्थ 120 किग्रा डोडाचूरा व हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटर सायकल जप्त किया है।

दिनांक 24.04.2026 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा रूघनाथपुरा फन्टा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करते नीमच तरफ से एक व्यक्ति मो०सा० की पीछे सीट पर कुछ सामान भरा होकर बंधे हुए आता दिखाई दिया. जो पुलिस की नाकाबंदी को देखकर करीब 100 फिट पहले ही अपनी मो०सा० को उस पर बंधे सामान सहित छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेतो में भाग गया।
अज्ञात मो०सा० चालक की आस पास खेतो आदि क्षेत्र में उसकी तलाश किया लेकिन कोई पता नही चला उक्त मो० सा० पर बंधे कट्टों में अवैध मादक पदार्थ भरा होने की पूर्ण संभावना होने की शंका होने पर फोर्स, पंचान की मदद से उक्त मो०सा० बंधे कट्टों की तलाशी लेते उक्त मो०सा० बंधे कट्टों में से अवैध मादक पदार्थ 120 किग्रा डोडाचूरा व हीरो कंपनी की स्प्लेंडर मोटर सायकल को जप्त किया है।
जप्त संपत्ती- 01. अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा वजनी 120 किलोग्राम कीमती 1800000 रूपये 02. हीरो स्प्लेण्डर प्लस बिना नम्बर की कीमती 30000 रूपये
सराहनीय कार्य उक्त कार्य में थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…