Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के गा्रमों का दौरा कर दिलाई भाजपा की सदस्यता Good Job No 1

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 13 Sep 2024, 06:29 AM
शेयर करें ➦
W f X

सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के गा्रमों का दौरा कर दिलाई भाजपा की सदस्यता

राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहने वाली पार्टी है भाजपा  – सुधीर गुप्ता

मंदसौर । सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के गा्रमों का दौरा कर दिलाई भाजपा की सदस्यता सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्रामों का दौरा कर युवा, बुर्जुग और महिलाओं को पार्टी की ओर से जारी फोन नंबर 8800002024 पर मिस कॉल कर साथ ही क्यूआर कोड स्कैन करके पार्टी की सदस्यता दिलाई।

गुरूवार को सांसद सुधीर गुप्ता ने मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम सूठोद, मल्हारगढ़ नगर, बरखेडा देव डूंगरी, चंदवासा, मनासा खुर्द, झारड़ा, हरसोल एवं नारायणगढ़ सहित अन्य ग्रामों का दौरा कर सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराते हुए भाजपा की सदस्यता अभियान को गति देने की अपील की। कार्यकर्ताओं से भाजपा सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने व गांव के प्रत्येक परिवार से सदस्य बनाने की अपील की।  उन्होने कहा कि जन-जन की सेवा को समर्पित मोदी सरकार के साथ कदम से कदम मिलाएं और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहयोग करें। 

वर्तमान में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है जो हमेशा राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहती है। उन्होने कहा कि भाजपा के लिए पहले देश है। इन 10 सालों में देश में जो विकास कार्य हुए है उससे हर नागरिक परिचित है। आवास, घरों में शुद्ध जल, शौचालय निर्माण, बिजली, सड़क जैसी अनेक मूलभूत सुविधाओं को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए है। आगे भी विकास का यह क्रम निरंतर जारी है। ऐसे में आप भी उन विकास कार्यो में भागीदार बन सकते है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे

 

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X