Ad Ad
Ad Ad

जिला पंचायत सीईओ ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों की आंखों की जांच एवं ब्लड टेस्ट कराने के दिए निर्देश

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 21 Nov 2026, 12:38 PM
शेयर करें ➦
W f X
जिला पंचायत सीईओ ने आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों की आंखों की जांच एवं ब्लड टेस्ट कराने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने शनिवार को जावद विकासखंड के डीकेन स्थित आंगनवाड़ी केंद्र वार्ड क्रमांक 6 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार तथा टेक होम राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। बच्चों की आंखों की जांच एवं ब्लड टेस्ट कराने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सीईओ श्री वैष्णव ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी आंखों की जांच एवं ब्लड टेस्ट कराने के निर्देश महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री इरफान अंसारी को दिए। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की नियमित निगरानी की जाए तथा कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और भोजन की तैयारी एवं वितरण में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए। टेक होम राशन की गुणवत्ता एवं वितरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई सीईओ ने टेक होम राशन वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए स्व-सहायता समूहों को जनपद स्तर पर प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को समय पर राशन उपलब्ध कराया जाए तथा उसकी पैकिंग एवं गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप हो। इस दौरान उन्होंने राशन के नमूनों का निरीक्षण भी किया और निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में लापरवाही अथवा गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित स्व-सहायता समूह के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे कार्य से पृथक किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू , महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री इरफान अंसारी, सुपरवाइजर श्रीमती जानी मेघवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रामकन्या मालवी एवं सहायिका श्रीमती अलका जैन सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्रोत: जनसंपर्क कार्यालय, नीमच (MPINFO)

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X