Ad Ad
Ad Ad

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली, Great Job No.1

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 07 Dec 2023, 12:35 PM
शेयर करें ➦
W f X
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली, Great Job No.1

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली

नीमच/जावद। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली  भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में आज गुरुवार 7 दिसंबर को जिला कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में स्थानीय गांधी चौराहा से रैली निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गों बस स्टेण्ड, धानमण्डी, लक्ष्मीनाथ चौक होती हुई पोस्ट ऑफिस के पास भारत माता चौक पर समाप्त हुई।

इस अवसर पर जावद एसडीएम राजकुमार हलधर ने इस नेक पहल में उदारता एवं मुक्तहस्त से सहयोग प्रदान करने का आग्रह आम नागरिकों से करते हुए कहा कि देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा हेतु शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली, Great Job No.1

रैली के समापन पश्चात्  तारापुर निवासी जादुगर ढोंढुराम ने जादू दिखाते हुए कहा कि हम सशस्त्र सेना झण्डा दिवस की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। देश की रक्षा के लिए विषम एवं दुर्गम इलाकों में सेवारत सैनिकों और वीर शहीदों के परिवार व भूतपूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करने का उत्तम अवसर है, जिसमें सभी नागरिक दिल खोलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस निधि में बढ़ चढक़र योगदान दे सकते हैं।

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर निकाली रैली, Great Job No.1

 

सशस्त्र सेना झण्डा दिवस पर आयोजित रैली में राजकुमार हलधर (एसडीएम जावद), यशपाल मुजाल्दे (तहसीलदार जावद), सलोनी पटवा (नायब तहसीलदार जावद), नरेन्द्र अवासा (स्टेनो एसडीएम), कमल खेमवानी (पटवारी), तरूण मून्दडा (नाजीर लेखापाल) सहित सैनिक, भूतपूर्व सैनिक उपस्थित थे। सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया गया।

यह भी पढ़ें : शौर्य दिवस पूजा अर्चना और आतिशबाजी कर मनाया

Raw Banana Benefits

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X