सशस्त्र सेना झंडा दिवस सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह

सशत्र सेना झंडा दिवस सैनिको के कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग के प्रति जिले में अपार उत्साह

जिला पंचायत द्वारा 55 हज़ार से अधिक की सहयोग राशि जमा

नीमच | सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सैनिको एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए कलेक्टर दिनेश जैन के आव्हान पर जिले के नागरिको, अधिकारी – कर्मचारियों एवं विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो, सामाजिक संगठनों, व्यवसाईयों में आर्थिक सहयोग के प्रति अपार उत्साह देखने को मिल रहा है| इसी क्रम में जिला पंचायत नीमच के सभी अधिकारी – कर्मचारियों ने सैनिक कल्याण के लिए 55 हज़ार 579 रुपए की राशि जिला सैनिक कल्याण के खाते में जमा की है , जिला पंचायत सीईओ श्री गुरुप्रसाद ने सोमवार को जिला पंचायत के कर्मचारियों के साथ सैनिक कल्याण के लिए जमा की गई राशि की सूची कलेक्टर दिनेश जैन को भेंट की |

जनसंपर्क नीमच, कलेक्टर कार्यालय नीमच एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा भी मुक्तहस्त से सैनिक कल्याण कोष में ऑनलाइन राशि जमा की गई है | सोमवार को पत्रकार संजय गौड़ एवं गिरिजाशंकर परिहार ने कलेक्टर से भेंट कर सैनिक कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग राशि जमा करने की मंशा व्यक्त की , इस पर कलेक्टर दिनेश जैन ने पत्रकार श्री गौड़ को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के झण्डे प्रदाय किये | इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे |

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

2 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

2 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

2 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

2 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

2 hours ago