Categories: नीमच

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार 2025-26 के लिए किसानों से 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिले के किसानों एवं कृषक समूहों से विकासखंड एवं जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले के तीनों विकासखंडों से पांच-पांच सर्वोत्तम किसानों का चयन किया जाएगा। इनमें कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र से एक-एक किसान शामिल होगा। चयनित प्रत्येक किसान को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी क्षेत्र में चयनित प्रत्येक सर्वोत्तम कृषक को 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। 31 अगस्त तक जमा करें आवेदन विकासखंड एवं जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 31 अगस्त 2026 तक आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं। गठित चयन समिति द्वारा 15 सितम्बर 2026 तक विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषकों का चयन किया जाएगा। चयनित कृषकों के नाम जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए राज्य स्तर पर परीक्षण हेतु 30 सितम्बर 2026 तक भेजे जाएंगे। राज्य स्तर पर परीक्षण एवं चयन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। चयनित कृषकों के पुरस्कार के लिए प्रमाण-पत्र तैयार किए जाएंगे तथा पूरे प्रदेश में एक साथ 26 जनवरी 2027 को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। कलेक्टर होंगे चयन समिति के अध्यक्ष विकासखंड स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे। परियोजना संचालक आत्मा समिति के सदस्य सचिव रहेंगे। उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के जिला प्रमुख तथा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी समिति के सदस्य होंगे। परियोजना संचालक आत्मा डॉ. यतिन कुमार मेहता ने जिले के किसानों एवं कृषक समूहों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कृषि कार्यों के आधार पर अधिकाधिक संख्या में आवेदन प्रस्तुत करें। किसान अपने आवेदन पत्र संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर कार्यालय अथवा संबंधित उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन बंद लिफाफे में 31 अगस्त 2026 तक संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago