समाजसेवी किशन लक्षकार का दुखद निधन…
कुकडेश्वर। नगर के जाने-माने कंगन व्यवसायी और धार्मिक कार्यों में बढ़कर भाग लेने वाले किशन लक्षकार का लम्बी बीमारी के बाद 42 वर्ष की आयु में 4 अप्रेल को दोपहर दुखद स्वर्गवास हो गया।
किशन लक्षकार हंसमुख, मिलनसार, सेवाभावी व्यक्तित थे, जो हर धार्मिक कार्यक्रमों बढ़-चढ़कर भाग लेकर उसे सफल बनाते थे। वह विगत एक वर्ष से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे जिसका उपचार अहमदाबाद में चल रहा था पर 4 अप्रेल को दोपहर में उनके दुखद निधन का समाचार से संपूर्ण नगर में शोक की लहर छा गई। स्व. किशन लक्षकार स्व.प्रभुलाल जी के सुपुत्र मुकेश के छोटे भाई तथा आशु, हिमांशु के काका थे। गमगीन माहौल में सायं 5 बजे मालवीय मंदिर के पास स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो सार्वजनिक मुक्तिधाम आमद रोड पर पहुंची जहां गणमान्य लोगों, समाज बंधुओ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मुक्तिधाम पर परिजनों ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की क्रिया को पूर्ण किया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…