सभी मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर ए.एम.एफ संविधाए सुनिश्‍चित की जाएं–श्री जैन

कलेक्‍टर ने की स्‍वीप गतिविधियों की समीक्षा

नीमच।  विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत नीमच जिले में 17 नवम्‍बर 2023 को मतदान होगा। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के माध्‍यम से मतदान प्रतिशत बढाने के लिए विशेष प्रयास किये जाए और प्रयास करें, कि मतदान प्रतिशत में नीमच जिला प्रदेश में प्रथम स्‍थान पर रहे। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में मतदान जागरूकता गतिविधियां पर विशेष फोकस किया जायें।

यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में स्‍वीप गतिविधियों को समीक्षा के दौरान दिये गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओं गुरूप्रसाद, संयुक्‍त कलेक्‍टर राजेश साह,सभी जिला अधिकारी एवं सभी जनपद सीईओं एवं सीएमओं उपस्थित थे।

      बैठक में कलेक्‍टर श्री जैन ने नगरीय निकायों, जनपदों द्वारा अब तक संचालित स्‍वीप गतिवि‍धियों पर संतोष जताते हुए कहा, कि मतदान दिवस में अब समय कम रहा है। अत: सभी नगरीय निकाय एवं जनपद और विभाग शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य लेकर मतदान जागरूकता की गतिविधियां बढायें। मतदान दिवस 17 नवम्‍बर 2023 का विशेष प्रचार–प्रसार कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए शपथ दिलवायें। संकल्‍प पत्र भरवाएं।

उन्‍होंने सभी नगरीय निकायों जनपदें, ग्राम पंचायतों के माध्‍यम से मतदान केन्‍द्रों पर बेहतर व्‍यवस्‍थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  साथ ही मतदान दलों के कर्मचारियों के लिए भी सभी आवश्‍यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने शहरी क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियों को बढाने पर जोर देते हुए कहा, कि सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मतदान अवश्‍य करें, यह सुनिश्चित किया जाएं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago