नीमच:-
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ उठाकर नीमच निवासी श्री नितिन वधवा न केवल इलेक्ट्रीक वाहनों के व्यवसाय का सफलतापूर्वक संचालन कर रहे है, बल्कि आठ अन्य लोगो को रोजगार भी उपलब्ध करवा रहे है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत नीमच के श्री नितिन वधवा ने उद्योग विभाग से संपर्क कर इलेक्ट्रीक वाहनों के व्यवसाय के लिए ऑनलाईन ऋण आवदेन किया। इस पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा अम्बेडकर मार्ग नीमच से उन्हें 25 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत किया गया। इस राशि से श्री नितिन वधवा ने महू रोड नीमच पर दो पहिया एवं तीन पहिया इलेक्ट्रीक वाहनों का शोरूम स्थापित किया। वे आज मेसर्स सुप्रीम ई.वी.के नाम से सफलतापूर्वक इलेक्ट्रानिक वाहनों के विक्रय का व्यवसाय कर अच्छी आय प्राप्त कर रहे है।
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ लेकर श्री नितिन वधवा स्वयं आत्मनिर्भर बने है। साथ ही अपने वाहन शौरूम में आठ अन्य युवाओं को भी रोजगार उपलब्ध करवा रहे है। इस योजना से मिले लाभ के लिए युवा उद्यमी श्री वधवा मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…