श्री देवनारायण भगवान के 1114वें अवतरण दिवस भव्य शोभा यात्रा एवं भंडारे का आयोजन संपन्न

रामपुरा/नीमच(चैनपुरिया) श्री देवनारायण भगवान के 1114वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर गुर्जर बाहुल्य रावलीकुडी में श्री देवनारायण भगवान की भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभा यात्रा का शुभारम्भ प्रातः श्री देवनारायण मंदिर, से भगवान की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस दौरान भगवान देवनारायण के मंदिर पर फूलों से आकर्षक साथ सजा की गई जो आकर्षण का केंद्र रही इसके पश्चात सुसज्जित ट्रेक्टर मे भगवान देवनारायण के चित्र को विराजमान कर प्रातः 11 बजे मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा प्रारम्भ की गई। शोभायात्रा चैनपुरिया

रावलीकुडी ग्राम के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में घोड़ों पर सुसज्जित भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मार्ग में सम्पूर्ण यात्रा के दौरान भक्तगण जयकारे लगाते हुए, पुष्पवर्षा करते हुए ढोल-नगाड़ों व डीजे की थाप पर नाचते-गाते साथ चलते रहे। पूरा रावलीकुडी गांव भक्ति, उत्साह एवं उमंग के रंग में सराबोर नजर आया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए शोभायात्रा में सहभागी बनीं। इस पावन अवसर पर आसपास के गांव बुज बस्सी खिमला बेसला मजीरिया सहित अनेक गांवों से सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढाई। कार्यक्रम की तैयारियां पिछले कई दिनों
दिनों से जोर-शोर से चल रही थीं, जिसमें देवनारायण सेवा मंडल एवं देवनारायण मंदिर के भोपागणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शोभायात्रा के सफल आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग रहा। यात्रा की समाप्ति पर देवनारायण सेवा मंडल के सदस्यों द्वारा महा प्रसादी भंडारा सभी भक्तजनों द्वारा भोजन किया गया

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

17 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

17 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago