श्याम गोपाल भजन मंडल ने लेवड़ा गौशाला में मनाई गोपाष्टमी
नीमच। भारतीय संस्कृति और गौसेवा की परंपरा को समर्पित गोपाष्टमी पर्व पर गुरुवार को नीमच में भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला। श्याम गोपाल भजन मंडल की महिलाओं ने मधुबाला सोनी और रेखा सोनी के नेतृत्व में लेवड़ा गौशाला में गायों की पूजा-अर्चना की और उन्हें हरा चारा, गुड़ व दलिया खिलाकर गोपाष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया।
गौशाला परिसर में “जय गोमाता” और “गाय हमारी माता है” के जयघोष गूंजते रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने श्रीकृष्ण भजनों और आरती से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर सुशील अग्रवाल, सीता मिश्रा, पुष्पा खंडेलवाल, वर्षा पंवार, कमलेश चौहान, रेखा रविशंकर सहित कई श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…