शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की विशेष पहल

शिक्षा में गुणवत्ता सुधार की कलेक्‍टर नीमच की विशेष पहल

कक्षाओं में विद्यार्थियों के बीच बेंच पर बैठकर ले रहे है शिक्षण कार्य का जायजा

नीमच ।  कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए विशेष  पहल की जा रही है । इसके तहत कलेक्‍टर समय समय पर शासकीय विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वे कक्षाओं में विद्यार्थियों के साथ बेंच पर बैठकर शिक्षको द्वारा करवाए जा रहे अध्‍यापन कार्य का जायजा ले रहे है ।

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने शुक्रवार  नीमच विकासखण्‍ड के प्राथमिक विद्यालय एवं माध्‍यमिक विद्यालय भवंरासा तथा शा.उ.मा.वि. पालसोडा का निरीक्षण किया । उन्‍होने भवरांसा की कक्षा पॉंचवी वआठवीं, की कक्षा में छात्र-छात्राओं के साथ बैंच पर बैठकर अध्‍यापन कार्य का जायजा लिया। साथ ही ब्‍लेक बोर्ड पर गणित , जोड,भाग ,गुणा, और घटाव से सम्‍बधित सवाल लिखकर विद्यार्थियों से हल करवाए और  उनके शैक्षणिक स्‍तर को परखा। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने उ.मा.वि.पालसोडा में भी कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं में पहॅुचकर विद्यार्थियों के साथ बैंच पर बैठकर शिक्षण कार्य का  जायजा  लिया।

कलेक्‍टर ने सभी प्राचार्यो, शाला प्रमुखों को सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों की पेरेन्‍टस,टीचर्स की मीटिंग आयोजित कर शालाओं मे  विद्याथियों की उपस्थिति बढ़ाने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्‍तर एंव शिक्षा गतिविधियों से अभिभावको और  पालको को  अवगत कराने के निर्देश दिए ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

19 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

19 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago