बालिकाओं के अधिकार,प्राचीन एवं वर्तमान परिदृश्य, पर संगोष्ठी का आयोजन किया गय
दिनांक 24 /1/ 2025 को मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में राष्ट्रीय बालिका दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी की अध्यक्षता में हुआ।उन्होंने वर्तमान में बालिकाओं के उत्थान के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला कार्यक्रम का संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा किया गया कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता डॉ. सुषमा सोलंकी थी जिन्होंने विस्तृत रूप से बालिकाओं के प्राचीन एवं वर्तमान के अधिकारों पर चर्चा की और कहा कि वह दो परिवारों का उत्थान करती है वर्तमान में महिलाएं अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए परिवार,समाज एवं देश के उत्थान में अहम भूमिका निभा रही है।उनके विकास से वर्तमान में कई कुप्रथाएं समाप्त हो रही हैं प्रोफेसर शिवकोर कवचे द्वारा कहा गया कि बालिकाएं परिवार, समाज एवं देश के विकास का आधार है। बालिकाओं के विकास के बिना परिवार,समाज एवं देश के विकास की कल्पना संभव नहीं है बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा ज्योति माली ने भी बालिकाओं के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से बालिकाये अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकती है एवम् उनके सशक्तिकरण पर समाज एवं देश को विशेष ध्यान देना चाहिए।
“समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका “विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया आभार सुश्री मयंका पलासिया द्वारा माना गया अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…