शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी AEDP पाठ्यक्रम*

 

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहे हैं रोजगारोन्मुखी AEDP पाठ्यक्रम*

रामपुरा शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राज्य सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से शैक्षणिक सत्र 2025-26 से Apprenticeship Embedded Degree Program (AEDP) के तहत नवीन पाठ्यक्रम बीएससी इन हेल्थकेयर मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत हो रही है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत युवाओं को कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।

AEDP पाठ्यक्रमों की विशेषता यह है कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई के अंतिम वर्ष में 6 से 12 महीने की अप्रेंटिसशिप दी जाएगी, जिसमें उन्हें न्यूनतम ₹8,000 प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी मिलेगा। यह कोर्स छात्रों को न केवल अकादमिक ज्ञान देगा, बल्कि उन्हें व्यावहारिक अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ाव का भी अवसर प्रदान करेगा।

रामपुरा कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि AEDP के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी रुचि के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त होगा और उन्हें स्नातक की डिग्री के साथ-साथ रोजगार की बेहतर संभावनाएं भी मिलेंगी। यह कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

छात्र-छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा विज्ञान संकाय में उत्तीर्ण कर ली है, वे इस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज परिसर में, कॉलेज प्राचार्य से तथा एमपी ऑनलाइन केंद्र पर संपर्क किया जा सकता है

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

21 minutes ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 15 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला…

24 minutes ago

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago