शहर सहित अंचल में हुई गोवर्धन और गायों की पूजा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व

शहर सहित अंचल में हुई गोवर्धन और गायों की पूजा, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पर्व

नीमच। हर वर्ष गोवर्धन पर्व शहर सहित अंचल में बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाता है इस वर्ष भी दीप पर्व के दौरान आने वाले गोवर्धन पूजा को महिलाओं द्वारा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है इस दिन महिलाएं एक दूसरे के घर जाकर गोवर्धन की प्रतिमाएं गोबर से निर्मित करती है और उनका विधि विधान से पूजा अर्चना किया जाता है

इसी प्रकार गायों को आकर्षक रूप से सजाकर उनकी भी पूजा की जाती है मंगलवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर नीमच सिटी पिपली चौक मैं ग्वाला समाज की महिलाओं द्वारा गोबर से गोवर्धन का निर्माण कर उसकी विधि विधान से पूजन अर्चना किया गया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है। इस तिथि को अन्नकूट के नाम से जाना जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में अन्नकूट का भोग बनाया जाता है।

गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है लेकिन इस बार अमावस्या तिथि दो दिन होने की वजह से गोवर्धन पूजन 14 नवंबर मंगलवार को मनाया जा रहा है। इस दिन श्रीकृष्ण के स्वरूप गोवर्धन पर्वत(गिरिराज जी) और गाय की पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन,वृंदावन और मथुरा सहित पूरे बृज ओर अलग अलग स्थानों पर इस दिन जोर-शोर से अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है। मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव कार्तिक प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है।

इस बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार से दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शुरू हुई और तिथि का समापन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 36 मिनट पर हुवा। ऐसे में उदया तिथि को मानते हुए गोवर्धन पूजन 14 नवंबर को मनाया गया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

14 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

14 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago