Categories: नीमच

वीर शहीद माथुर सिंह तोमर को सीआरपीएफ का भावपूर्ण नमन, पुण्यतिथि पर परिवार से मिलकर जताया सम्मान

नीमच। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की स्मृति को सहेजते हुए ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, नीमच ने वीर बलिदानी सिपाही माथुर सिंह तोमर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने उनके पैतृक गांव ध्याना (जिला अलीराजपुर) पहुंचकर शहीद के परिवारजनों से मुलाकात की और उनके बलिदान को नमन किया।
गौरतलब है कि सीआरपीएफ की 119वीं बटालियन में तैनात रहे वीर सिपाही माथुर सिंह तोमर ने 1 जून 2005 को आतंकवादियों से लोहा लेते हुए मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए सोमवार, 1 जून 2026 को ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच द्वारा उनके गृह निवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट श्री रोहतास कुमार ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर सीआरपीएफ अधिकारियों ने शहीद के परिजनों को आश्वस्त किया कि वे सीआरपीएफ परिवार का अभिन्न अंग हैं और उनके सुख-दुख में बल सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। अधिकारियों ने कहा कि वीर बलिदानियों के परिवारों का सम्मान और सहयोग करना सीआरपीएफ की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
अधिकारियों ने कहा कि शहीदों के परिजनों के प्रति अपनत्व और कृतज्ञता व्यक्त करना ही सच्चे अर्थों में राष्ट्रसेवा और वीरों के प्रति सम्मान है। वीर माथुर सिंह तोमर की शहादत आज भी युवाओं को देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम में ग्राम ध्याना के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर वीर सपूत के बलिदान को नमन किया।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago