वीडियो वायरल: यूपी के मिर्जापुर में कुत्ते के काटने के बाद भौंकने लगा किशोर, डॉक्टर बोले- रेबीज के लक्षण

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में करन (15) के रेबीज से संक्रमित होने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वायरल वीडियो के मुताबिक, कछवा थाना क्षेत्र के जोगीपुरवा गांव निवासी करन को दिसंबर 2025 में एक कुत्ते ने काट लिया था. इलाज के दौरान उसे एंटी-रेबीज वैक्सीन की पूरी खुराक नहीं मिल पाई.

इसके बाद उसमें रेबीज के गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे और वह कुत्ते की तरह भौंकने लगा. डॉक्टर ने परिजनों से कहा कि उसे कुछ समय के लिए अलग और शांत जगह पर रखें, ताकि उसके शांत होने के बाद इलाज किया जा सके. चार महीने बाद बिगड़ी हालत करीब चार महीने बाद करण की तबीयत अचानक खराब होने लगी.

उसे पानी पीने में परेशानी होने लगी और मुंह से लगातार लार टपकने लगी. हालत बिगड़ने पर वह कुत्ते जैसी आवाजें निकालने लगा. डॉक्टरों ने इसे रेबीज के गंभीर लक्षण माना और उसकी हालत बेहद नाजुक बताई. View on Instagram 22 दिन चला इलाज करन को अस्पताल में भर्ती कर गहन चिकित्सा दी गई.

करीब 22 दिनों तक चले इलाज के बाद उसकी हालत में लगातार सुधार हुआ. राहत की बात यह है कि किशोर पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुका है और अब दोबारा स्कूल भी जाने लगा है. यूपी में दुर्लभ रिकवरी रेबीज के इस एडवांस स्टेज से ठीक होने का यह उत्तर प्रदेश में पहला मामला माना जा रहा है.

डॉक्टरों के मुताबिक, कुत्ते के काटने के बाद समय पर पूरा एंटी-रेबीज टीकाकरण बेहद जरूरी है. ये भी पढ़ें: बिश्नोई गैंग पर शिकंजा,दिल्ली पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

4 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

4 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

26 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

26 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

26 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

29 minutes ago