विश्व वेटलैंड दिवस पर विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

विश्व वेटलैंड दिवस पर विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोज

रामपुरा l शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 2 फरवरी 2025 को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर पर्यावरण नियोजन समन्वय संगठन,पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम एवं मध्यप्रदेश शासन वेटलैंड प्राधिकरण के निर्देशानुसार महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसी के तत्वाधान में विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के इको क्लब के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्राणीशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.असावरी खैरनार थी। मुख्य वक्ता ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को विश्व वेटलैंड दिवस के इतिहास, विश्व के विभिन्न वेटलैंड स्थल उनके संरक्षण, जागरूकता और पारिस्थितिकी तंत्र की दृष्टिकोण से वेटलैंड स्थल क्यों आवश्यक है विषय पर विद्यार्थियों को नवीन और ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.बलराम सोनी और महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ.डी.एस. फिरोजिया ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को वेटलैंड स्थल और पर्यावरण संरक्षण पर विचार साझा किए। विश्व वेटलैंड दिवस पखवाड़े के अंतर्गत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल भील द्वितीय स्थान पर राहुल गहलोत और तृतीय स्थान पर नेहा सुतार रही।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दयाल भील द्वितीय स्थान पर नेहा सुतार और तृतीय स्थान पर ज्योति माली रही।कार्यक्रम का संचालन और आभार डॉ.मुक्ता दुबे द्वारा किया गया ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago