विद्यार्थी जितना कंप्यूटर साइंस सीखेंगे उतनी ही रुचि बढ़ेगी श्री चंद्रा कलेक्टर ने सांदीपनी विद्यालय मनासा में किया विद्यार्थियों से संवाद विद्यालय को कंप्यूटर लैब के लिए 12 कंप्यूटर सेट प्रदान किए

विद्यार्थी जितना कंप्यूटर साइंस सीखेंगे उतनी ही रुचि बढ़ेगी
श्री चंद्रा


कलेक्टर ने सांदीपनी विद्यालय मनासा में किया विद्यार्थियों से संवाद

विद्यालय को कंप्यूटर लैब के लिए 12 कंप्यूटर सेट प्रदान किए

नीमच 3 सितंबर 2025 नीमच जिले के मनासा में सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने कहा कि आज के दौर में क्वालिटी एजुकेशन के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी है उन्होंने कहा कि विद्यालयों में अच्छी कंप्यूटर लैब होना चाहिए।
कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कहा कि वे जितना कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग सीखेंगे उतनी ही उनकी रुचि कंप्यूटर सीखने के प्रति बढ़ेगी। उन्होंने कक्षा छठी से ही विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग कोडिंग कंप्यूटर एप्लीकेशन सीखने पर बल देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को कंप्यूटर सीखना चाहिए।
कार्यक्रम को आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक श्री राम कुमार सिंह ने कहा कि सीएसआर मद से सांदीपनि विद्यालय को 12 सेट कंप्यूटर प्रदान किया जा रहे हैं उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य ऊंचा रखकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि वे लक्ष्य तय कर पढ़ाई करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी।
प्राचार्य श्री बीएल बसेर ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रारंभ में अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात प्राचार्य श्री बसेर एवं शिक्षक गणों तथा छात्र छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री चंद्रा ने आईडीबीआई बैंक की तरफ से प्रदान किए गए कंप्यूटर सेट विद्यार्थियों को प्रदान किए। इस मौके पर एसडीएम श्रीमती किरण आंजना जिला शिक्षा अधिकारी श्री सूजन मल मांगरिया वह अन्य अधिकारी उपस्थित थे

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago