रामपुरा तहसील मुख्यालय प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पुलिस थाना परिसर पर विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पुजन का आयोजन किया गया। दशहरा के मौके पर गुरुवार को सुबह पुलिस थाने में शस्त्रागार का भक्तिमय माहौल रहा। थाना प्रभारी विजय सागरीय समेत सभी पुलिस कर्मी शस्त्र पूजा में शामिल हुए थे। पंडित चौबे ने मंत्रोचार के साथ सुबह 11 बजे देवी आराधना शुरू हुई।
परंपरागत रूप से शस्त्र पूजन से पहले मां दुर्गा की योगिनियां जया और विजया की पूजा होती है, फिर हवन होता है। इसके बाद शस्त्र पूजन होता इस अवसर पर पुलिस थाने के सारे अस्त्र शस्त्र शस्त्रागार में जमा किए थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों को भी पुलिस थाने में खड़ा किया गया था। अक्षत पुष्प चढ़ाकर विधिवत मंत्रोचर सभी शस्त्रों की पूजा की गई। पुलिस थाने में दशहरे को शस्त्र पूजा की परंपरा है। टीआई विजय सागरिया सहित सभी पुलिसकर्मीयों ने पुलिस थाना में शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन किया।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…