Categories: नीमच

विकास कार्य बना मुसीबत: नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल

**रामपुरा में विकास कार्य बना मुसीबत: नई सड़क बार-बार खुदाई से जनता त्रस्त, मंदिर की पवित्रता पर उठे सवाल
रामपुरा। नगर में चल रहे विकास कार्य अब आमजन के लिए राहत नहीं बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। देवस्थान काल भैरव मठ के सामने हालात बेहद खराब हैं, जहां एक ओर मुख्य मार्ग की खुदाई से आवागमन बाधित है, वहीं दूसरी ओर गंदगी ने धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंचाई है।
जानकारी के अनुसार, प्राची एंटरप्राइजेज द्वारा डाली गई पाइपलाइन को दोबारा खोदकर पुनः बिछाया जा रहा है। इस अव्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते हाल ही में बनी सीमेंट कांक्रीट सड़क को फिर से तोड़ दिया गया, जिससे नई सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बार-बार खुदाई से मार्ग की हालत जर्जर हो गई है और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यह सड़क बस स्टैंड और अस्पताल को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। इसके बावजूद लगभग 20 दिनों से कार्य अधूरा पड़ा है और जिम्मेदारों की अनदेखी साफ नजर आ रही है।
सबसे चिंताजनक स्थिति काल भैरव मठ के सामने बनी हुई है, जहां प्रतिदिन नालियां जाम हो रही हैं। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी मंदिर परिसर के आसपास फैल रहा है, जिससे न केवल बदबू फैल रही है बल्कि मंदिर की पवित्रता और मर्यादा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय नागरिकों में इस अव्यवस्था को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने नगर परिषद से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए, पाइपलाइन कार्य को व्यवस्थित तरीके से किया जाए और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन कब जागता है और जनता को इस परेशानी से राहत मिलती है।**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago