वाम मोर्चा के 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट में किसको, कहां से मिला टिकट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Left Front Candidate List: बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने अपने 15 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. सोमवार की शाम जारी की गयी लिस्ट में सबसे ज्यादा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी सीपीएम के उम्मीदवार हैं. इस लिस्ट में लेफ्ट फ्रंट के सहयोगी दलों में शामिल ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) को एक सीट पर चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है.

फॉरवर्ड ब्लॉक के टिकट पर सिताई (एससी) सीट पर अरुण कुमार वर्मा चुनाव लड़ेंगे. इन विधानसभा सीटों पर लेफ्ट के उम्मीदवार लेफ्ट फ्रंट ने अब तक कुल 239 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पहले चरण में 192, दूसरे चरण में 32 और तीसरे चरण में 15 उम्मीदवारों की घोषणा की.

सोमवार 23 मार्च को वामदलों ने अलीपुरदुआर, चोपड़ा, इस्लामपुर, लालगोला, हरिहरपाड़ा, हरिनघाटा, भाटपाड़ा, फालता, एंटाली, श्यामपुकुर, बागनान, चंद्रकोना (एससी), गड़बेता और सालतोरा (एससी) विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. उम्मीदवारों के नाम और उनकी पार्टी के नामों की पूरी लिस्ट यहां देखें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें लेफ्ट के उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट यहां देखें विधानसभा का नाम पार्टी का नाम उम्मीदवार का नाम सिताई (एससी) AIFB अरुण कुमार वर्मा अलीपुरदुआर CPIM श्यामल रॉय चोपड़ा CPIM मालकेश्वर रहमान इस्लामपुर CPIM बाजिल अख्तर लालगोला CPIM बबलुज्जमां हरिहरपाड़ा CPIM जमीरुद्दीन मोल्ला हरिनघाटा (एससी) CPIM स्वपन सरकार भाटपाड़ा CPIM आसनारायण सिंह फालता CPIM शंभु कुड़मी एंटाली CPIM अब्दुर रऊफ श्यामपुकुर AIFB झुमा दास बागनान CPIM भास्कर रॉय चंद्रकोना (एससी) CPIM सुपर्णा दोलुई गड़बेता CPIM तपन घोष सालतोरा (एससी) CPIM नंदलाल बाउड़ी 23 और 29 अप्रैल को बंगाल में वोटिंग पश्चिम बंगाल में 294 विधासनभा सीटों के लिए 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना 4 मई को होगी. 15 मार्च 2026 को इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान किया था. इसे भी पढ़ें बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वाम मोर्चा ने जारी की 192 उम्मीदवारों की लिस्ट वाम मोर्चा की दूसरी लिस्ट में 32 उम्मीदवार, चांचल से अनवारुल हक और करनदीघी से मो शहाबुद्दीन बंगाल का रण : ममता बनर्जी की हैट्रिक रोक पायेगी भाजपा? चारों दलों की ताकत और कमजोरी पर पूरी रिपोर्ट चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, देखें आपकी विधानसभा सीट पर कब होगा मतदान बंगाल में आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले ममता बनर्जी सरकार ने पुरोहितों और मुअज्जिनों का मानदेय बढ़ाया बंगाल चुनाव 2026: भवानीपुर समेत 142 विधानसभा सीटों पर 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होगी वोटिंग.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago