लोकसभा में दोस्ती टाइट, विधानसभा में फाइट; एमपी में 50 सीट लड़ेगी अखिलेश की सपा

ऐप पर पढ़ें

Akhilesh Yadav in Madhya pradesh Vidhan Sabha Chunav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मंशा पूरी तरह साफ कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा को लेकर लेकर अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि लोकसभा चुनाव में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन रखने की बात भी कही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 18 प्रत्याशियों की एक और सूची जारी करने का संकेत भी दिया है। इसे सपा और कांग्रेस के बीच फ्रैंडली फाइट माना जा रहा है। 

मध्य प्रदेश सपा के कई नेताओं ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर कई सीटों व संभावित प्रत्याशियों पर चर्चा की और वहां भाजपा व कांग्रेस के अलावा बसपा व आम आदमी पार्टी की रणनीति के बाबत जानकारी दी। सपा अब तक 32 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इनमें से 18 सीटों पर सपा कांग्रेस आमने-सामने हैं। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दखल देने के बाद अब कांग्रेस मध्य प्रदेश में सपा कांग्रेस विवाद को तूल नहीं देना चाहती है और इसे दोनों दलों के बीच फ्रैंडली फाइट माना जा रहा है। वैसे ज्यादातर सीटों पर भाजपा कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है। बसपा, सपा व आम आदमी पार्टी के अलावा कई अन्य छोटे दल भी वहां अपनी किस्तम आजमा रहे हैं।  

क्या मध्य प्रदेश में प्रचार करने जाएंगे अखिलेश 

अब सवाल है कि हालिया विवाद के बाद क्या अखिलेश यादव मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने जाएंगे। अगर वह वहां प्रचार करते हैं तो जाहिर है कि उनके निशाने पर भाजपा ही होगी। यह देखने की बात होगी कि वह कांग्रेस के प्रति क्या रुख अपनाते हैं। मध्य प्रदेश के प्रांतीय नेताओं से अखिलेश यादव गहरी नाराजगी को जाहिर कर चुके हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव उन्हें छुटभैये नेता बता चुके हैं। अखिलेश कांग्रेस के साथ विवाद के पहले मध्य प्रदेश जाकर जनसभाएं कर चुके हैं। माना जा रहा है कि सपा राजस्थान व छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस से तालमेल के बगैर कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। 

राज्यों के लिए ना, लोकसभा चुनाव के लिए हां 

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने देर से ही सही लेकिन सपा को स्पष्ट कर दिया है कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है और उसके तहत राज्यों में सीटों का बटवारा होगा लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन नहीं है। विधानसभा चुनाव के नतीजे अगले महीने आ जाएंगे और उसके नतीजों की रोशनी में आम चुनावों के लिए कांग्रेस राज्यों में सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा करेगी, तब उसकी निगाह सबसे बड़े राज्य यूपी में होगी, जहां अखिलेश यादव कांग्रेस को सीटें देंगे। क्या वह हाालिया विवाद का जवाब उस वक्त देंगे या पहले की तरह बड़ा दिल दिखाएंगे यह जल्द साफ होगा। इस बीच मध्य प्रदेश में भाजपा अब कांग्रेस सपा के रिश्तों के विरोधाभासों को उजागर करेगी। 

Source link

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

5 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

5 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

6 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

6 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

6 hours ago