रेखा अनुराग जैन बनीं महावीर इंटरनेशनल की रतलाम-नीमच जोन चेयरपर्सन
नीमच। समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही रेखा अनुराग जैन को महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा रतलाम-नीमच जोन की जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। निवृतमान चेयरपर्सन रेखा जैन को उनकी नेतृत्व क्षमता, अनुभव सम्पन्न संगठनात्मक दृष्टि, सेवा भावना और निरंतर सक्रियता को देखते हुए इस गरिमामय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महावीर इंटरनेशनल संस्था समाजहित, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य करती रही है। रेखा जैन अब जोन चेयरपर्सन के रूप में इन सेवाभावी गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेंगी। उनके कार्यकाल से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी सूरजमल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि रेखा अनुराग जैन की नियुक्ति संगठन के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में रतलाम-नीमच जोन नई ऊंचाइयों को छुएगा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक सार्थक परिणाम सामने आएंगे।
रेखा जैन ने भी इस विश्वास और जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन की भावना के अनुरूप समाजसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण से आगे बढ़ाएंगी।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…