Rahul Gandhi on PM Modi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करते हुए सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि छात्र परेशान हैं, अपनी बात रखना चाहते हैं और सरकार उन्हें ऐसा करने से रोक रही है.
राहुल गांधी के मुताबिक, सरकार ‘व्यवस्था’ बनाए रखने के नाम पर लोगों की आवाज दबाना चाहती है. उन्होंने कहा कि उनका काम इसके उलट है और वे चाहते हैं कि भारत के लोग खुलकर अपनी बात रख सकें. ‘चार साल पहले बेटी की हत्या, अब मां की आवाज भी दबाई जा रही’ राहुल गांधी ने एक ऐसी महिला का भी जिक्र किया, जो उनसे मिलने आई थी.
उन्होंने बताया कि महिला की बेटी के साथ चार साल पहले उत्तराखंड में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी. राहुल गांधी ने कहा कि वह महिला रो रही थी और अपनी बेटी के लिए न्याय की बात रखना चाहती थी, लेकिन व्यवस्था उसे भी अपनी आवाज उठाने से रोकती है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों का मामला भी इसी से जुड़ा है, जहां वे अपने दर्द और मांगों को सामने रखना चाहते हैं.
‘नरेंद्र मोदी रात को नहीं सोते’, अमित शाह पर भी तंज नई दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित रचनात्मक कांग्रेस कन्वेंशन में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार को परेशान करना नहीं, बल्कि देश की आवाज को सामने लाना है.
राहुल गांधी ने तंज कसते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी रात में नहीं सोते और इसके कई कारण हैं. उन्होंने अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि जिनकी तुलना चाणक्य और सरदार पटेल से की जाती थी, वे 20 दिन तक संसद भवन में नहीं घुस पाए. RSS, अडानी-अंबानी और GST पर भी साधा निशाना राहुल गांधी ने अपने भाषण में RSS को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए.
उन्होंने दावा किया कि बड़े कारोबारी समूहों ने RSS का इस्तेमाल अपने हितों के लिए किया है. उन्होंने कहा कि पहले छोटे कारोबारी, मिठाई वाले और बनिया समुदाय के लोग RSS से जुड़े थे, लेकिन GST और नोटबंदी के जरिए उन्हें नुकसान पहुंचाया गया. राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर भी मोदी सरकार पर तंज कसा और कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार को लगा कि किसी नेता को गले लगाना ही विदेश नीति है.
इसके बाद उन्होंने मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाकर अपनी बात का उदाहरण भी दिया. Also read : गौरव गोगोई ने अमित शाह की गैरहाजिरी पर साधा निशाना, कहा- कुंभकर्ण की नींद से 2 दिन पहले जागे.
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…