नीमच। राष्ट्र सेविका समिति के तत्वावधान में 22 जनवरी को विराट पथ संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से निकाला जाएगा।लक्ष्मी प्रेमाणी ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को विकास नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया था बैठक में बताया कि 22 जनवरी रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं पुण्यश्लोका अहिल्या देवी की 300 वीं जयंती वर्ष निमित्त महिला संगठन राष्ट्र सेविका समिति,जिला – नीमच द्वारा पथ संचलन निकाला जाएगा,पथ संचलन 22 जनवरी को दोपहर 3 बजे वात्सल्य भवन नीमच से प्रारंभ होगा।
जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: वात्सल्य भवन पर पहुंच कर समाप्त होगा।बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहीका निर्मला अग्रवाल सह कार्यवाहिका विनीता भटनागर,नगर कार्यवाहीका ज्योति नरेला नगर,तरुणी प्रमुख,अनुष्का नरेला नगर सह तरुणी प्रमुख जया महावर एवं विभिन्न पदाधिकारी बहने ज्योति खंडेलवाल,लक्ष्मी प्रेमाणी, खुशबू मेघवाल, गिरजा गुर्जर सहित अन्य मातृ संगठनों की बहने उपस्थित थी।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…