Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव से विधानसभा में मिले आगर-मालवा और जबलपुर के मेधावी विद्यार्थी विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखी, शासकीय प्रक्रियाओं से हुए अवगत

Posted on July 22, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे विद्यार्थी देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं। लोकतंत्र को समझना, उसके मूल्यों को आत्मसात करना और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाना ही जागरूक नागरिक की पहचान है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

सरकार कैसे काम करती है, नियम-कानून कैसे बनाये जाते हैं, संसदीय परम्पराएं क्या होती हैं, विधानसभा यह सब जानने-समझने का सबसे उत्तम विद्यालय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मध्यप्रदेश विधानसभा स्थित समिति कक्ष क्रमांक-1 में स्कूली बच्चों से संवाद कर रहे थे।

मुख्यमंत्री से विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही देखने आए आगर-मालवा जिले के विभिन्न अंचलों के 50 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों तथा स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल, जबलपुर के 40 विद्यार्थियों ने सौजन्य भेंट कीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनसे विधानसभा भ्रमण के अनुभव भी जाने।

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बताया कि उन्हें पहली बार विधानसभा सत्र की सदन में चल रही कार्यवाही को निकट से देखने और संसदीय लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायी अनुभव रहा। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, सृजनशीलता और नवाचार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि आगर-मालवा जिले के आगर से विधायक श्री माधव सिंह (मधु गहलोत) तथा जबलपुर कैंट विधायक श्री अशोक रोहाणी के मार्गदर्शन में भोपाल पहुंचे इन विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने हाथों से तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं आकर्षक सीनरीज़ भी भेंट की।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme