राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया।

राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस पर वरिष्ठ पेंशनरों का सम्मान किया गया

कुकड़ेश्वर। पेंशनर संघ कुकड़ेश्वर इकाई द्वारा 75 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छह पेंशनर साथियों का सम्मान कर पेंशनर दिवस 17 दिसंबर मनाया गया।
पेंशनर संघ के वरिष्ठ साथी सेवानिवृत प्राचार्य बी. आर. मालवीय, सेवानिवृत प्राचार्य के.एल. मालवीय, सेवानिवृत शिक्षक दुर्गाशंकर मालवीय, सेवानिवृत शिक्षक गोवर्धन लाल मालवीय, सेवानिवृत प्रधानाध्यापक भगवान लाल जांगड़े, व सेवानिवृत भृत्या श्रीमती द्रोपती बाई भट्ट का 75 वर्ष कि आयु पुर्ण होने पर 17 दिसंबर पेंशनर दिवस के अवसर पर शाल श्रीफल व माला पहनाकर वरिष्ठ समाजसेवी व पेंशनर संघ के सदस्य सोहनलाल मालवीय की अध्यक्षता तथा शिक्षाविद डॉ. पूरणजी सहगल सेवानिवृत शिक्षक मनासा व देवीलाल जी शर्मा मध्य प्रदेश पेंशनर संघ के तहसील अध्यक्ष के आतिथ्य में क्षेत्र के प्रसिद्ध फुलपूरा बालाजी मंदिर उद्यान पर किया गया। अतिथियों द्वारा 75 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी पेंशनर्स साथियों को स्वस्थ दीर्घायु जीवन की शुभकामना अपने उद्बोधन के माध्यम से दी गई। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत प्राचार्य कुकड़ेश्वर शंभूलाल भिंयाजा ने किया तथा आभार प्रदर्शन सेवानिवृत शिक्षक श्री शांतिलालजी जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी पेंशनर्स साथियों का सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

18 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

18 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

18 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

18 hours ago