राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश की आजादी की शताब्दी पूर्ण होने पर 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र शौर्य स्मारक में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभाजन विभीषिका दिवस पर अमर शहीदों क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े 12 वर्षों में दुनिया ने सामर्थ्यशाली भारत की साख और धाक देखी है। भारत “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूलमंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

विकसित भारत के संकल्प के साथ वर्ष 2047 में हमारी आजादी की शताब्दी पूरी होगी, तब भारत सबसे शक्तिशाली और अग्रणी देश बनेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और युवा देश है। यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की खूबसूरती का ही परिणाम है कि जमीन से जुड़ा व्यक्ति अपनी क्षमता-योग्यता के बल पर तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री और तीन बार देश का प्रधानमंत्री बन पाता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर हम सभी 9 अगस्त से 17 अगस्त के बीच “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा अभियान” के तहत 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। पूरे प्रदेश में उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ सप्ताह भर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं।

देश की आजादी के लिए अपना बलिदान और योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रत्येक देशवासी को गर्व है। सभी देश और प्रदेशवासी आजादी के जश्न को पूरे जोश के साथ मनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आजादी के संघर्ष, बलिदान और प्रवासी भारतीयों के योगदान को समर्पित है वीथि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहले शौर्य स्मारक स्थित भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में प्रवासी सेनानी वीथी का लोकार्पण कर अवलोकन किया।

यह वीथि भारत की आजादी के संघर्ष, बलिदान और यशोगाथा में प्रवासी भारतीयों के योगदान को समर्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक में लगाई गई भारत विभाजन विभीषिका पर केन्द्रित चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शौर्य स्मारक से पुलिस बल के जांबाज जवानों की तिरंगा बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देशभक्ति और जनसेवा के भाव से तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पुलिस जवान राजधानी भोपाल में घूमकर जन-जन को राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा-घर-घर तिरंगा’ अभियान पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन चुका है।

सभी राज्यों में हर जिले और नगर में तिरंगा शान से लहरा रहा है। एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना की मजबूती का लें संकल्प मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ है। यह दिन भारत के बंटवारे की भीषण त्रासदी और उससे उपजी पीड़ा की याद दिलाता है।

बंटवारे के बाद हजारों, लाखों परिवारों को अपने घर द्वार छोड़ने पड़े। परमात्मा से कामना है कि देश में दोबारा कभी ऐसी घटना न हो, जब भारत को अपने ही अंग को अलग करना पड़े। विभाजन के समय 1947 का मंजर अत्यंत कष्टकारी था, जिसने बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं सहित करोड़ों लोगों को प्रभावित किया।

विभाजन की विभीषिका इतनी दर्दनाक है कि उस पीड़ा और कठिन परिस्थितियों को याद कर आज भी मन व्यथित हो जाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इतिहास की इस त्रासदी से सीख लेते हुए एकता, भाईचारे और अखंड राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेने का प्रदेशवासियों से आहवान किया।

कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस अधिकारी तथा स्थानीय जन उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

18 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

18 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

19 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

19 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

19 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

19 hours ago