राम मंदिर चंदा चोरी मामला: केजरीवाल का बीजेपी पर हमला, कहा- राम के नाम पर वोट लिया, फिर उन्हीं के साथ किया धोखा

Ram Mandir Donation Row: केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा, “पूरा देश जानता है कि वोट के लिए भगवान राम के नाम का इस्तेमाल किसने किया. पिछले 40-50 सालों से बीजेपी और उससे जुड़े संगठनों ने राम नाम पर वोट पाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. भगवान राम ने भी उन्हें निराश नहीं किया और वे केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार बनाने में सफल रहे.

इसके बावजूद, इन लोगों ने भगवान राम के साथ ही धोखा कर दिया.” सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने और कमीशनखोरी का आरोप AAP संयोजक ने मंदिर निर्माण में गंभीर वित्तीय गड़बड़ियों का दावा किया. उन्होंने कहा, लाखों-करोड़ों भक्तों द्वारा श्रद्धा से दिए गए दान के पैसे को चुराया गया और जमीन के बड़े घोटाले किए गए.

केजरीवाल ने कहा- “राम मंदिर निर्माण के दौरान महज 40 दिनों के भीतर परिसर के अंदर चोरी की 70 घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुईं, लेकिन बाद में 8 महीने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को डिलीट कर दिया गया.” सिस्टम पर सवाल उठाते हुए केजरीवाल ने कहा- “मामले को दबाने के लिए एक फर्जी एसआईटी (SIT) बनाई गई और फर्जी एफआईआर दर्ज की गई.

पूरा सिस्टम चोरों और डकैतों को संरक्षण देने में लगा है. सुंदरकांड का आयोजन और ‘फांसी’ का संकल्प आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया. इस दौरान केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं और भक्तों से भावुक अपील करते हुए कहा, “लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री इस मामले में कड़ा रुख अपनाएंगे और चोरों को बख्शेंगे नहीं.

लेकिन अब साफ हो चुका है कि कोई जांच नहीं होगी क्योंकि इसमें उनकी अपनी पार्टी और संगठनों के लोग शामिल हैं. आज हर राम भक्त को संकल्प लेना चाहिए कि जब तक भगवान राम के घर में डकैती करने वालों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती, तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे.” ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी की परतें CCTV ने खोली, 40 दिन में 70 बार निकाली गई रकम, अविनाश ने 50 बार पार की चढ़ावे की राशि ये भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : महंत कमल नयन दास ने कहा- चंपत राय के साथ छल हुआ.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago