Categories: नीमच

रामपुरा में एडीएम श्री कलेश की उपस्थिति में बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल सम्‍पन्‍न

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में सोमवार को रामपुरा में गांधी सागर जलाशय के किनारे एसडीआरएफ की टीम नीमच द्वारा बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल की गई। इस मौके पर जिला होमगार्ड नीमच द्वारा बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में उपयोग में आने वाली बाढ़ राहत सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीणों को घरेलू सामग्री से बाढ़ एवं एवं आपदा से बचाव के लिए उपकरण तैयार करने के बारे में बताया। अपर कलेक्‍टर श्री बी.एस.कलेश ने उपस्थितजनों को आपदा प्रबंधन पुस्तिका का वितरण किया और एसडीएम तथा अन्‍य अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन सामग्री की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। होमगार्ड, कमाण्‍डेंट श्री युवराज सिह एवं श्रीमती पुष्‍पा पंवार ने आपदा प्रबंधन सामग्री और उनका बाढ़ के समय उपयोग करने की प्रक्रिया बताई। इस प्रदर्शनी में एसडीआरएफ की टीम व्‍दारा घरेलु उपयोग की सामग्री, मटके, पानी की केन, टीन के डिब्‍बे और प्‍लास्टिक की पानी की बोतलों से तैयार की अतिवृष्टि एवं बाढ से बचाव की सामग्री के बारे में भी विस्‍तार से अवगत कराया। इस मौके पर एसडीआरएफ की टीम व्‍दारा जलाशय में नाव डूबने और नाव पर सवार लोगो के बचाव राहत एवं प्राथमिक उपचार का डेमो भी प्रदर्शित किया। इस मौके पर एसडीम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार श्री मुकेश निगम, श्री मृगेन्‍द्र सिसोदिया, जनपद सीईओ श्री आरिफ खान एवं अन्य अधिकारी नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी डूब क्षेत्र के गांवों के कोटवार एवं सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

17 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

17 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

17 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

17 hours ago