Categories: नीमच

रामपुरा नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, हर हर महादेव गुरुदेव की तपोस्थली दत्तात्रेय मंदिर में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

रामपुरा नगर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा, दत्तात्रेय मंदिर में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन
रामपुरा नगर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। नगर के आध्यात्मिक गुरु एवं क्षेत्रवासियों की आराध्य विभूति पंडित बालमुकुंद जी उपाध्याय “हर-हर महादेव गुरुदेव” की तपोस्थली दत्तात्रेय मंदिर (दत्त अखाड़ा), बड़ा तालाब परिसर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रातःकाल से ही गुरु भक्त मित्र मंडल के तत्वावधान में सत्यनारायण भगवान की कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात पूरे दिन श्रद्धालुओं के लिए गुरुदर्शन एवं गुरुदेव के आशीर्वाद प्राप्त करने का क्रम जारी रहेगा।
शाम को दत्त अखाड़ा क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे एवं गुरु प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना है।
शाम के समय गुरु भक्त मित्र मंडल द्वारा भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु गुरु भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेंगे।
आयोजकों ने नगर एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने और धर्म लाभ लेने की अपील की है।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

37 minutes ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

37 minutes ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

59 minutes ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

60 minutes ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

60 minutes ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

1 hour ago