**नीमच, 30 मई 2026। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में अहम सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया तथा एसडीओपी जावद रोहित राठौर के निर्देशन एवं पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2026, धारा 8/18 एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार आरोपी सुरेश कुमार धाकड़ (40 वर्ष) निवासी ग्राम हमेरगढ़, थाना जावदा, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि 29 मई 2026 को रतनगढ़ पुलिस ने आरोपी शांतिलाल भील (21 वर्ष) निवासी मोलड़ियों की झोपड़िया, गुजरों की मोरवन, थाना जावदा (राजस्थान) के कब्जे से करीब 3 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की थी। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी मिली।
जांच में सामने आया कि सुरेश कुमार धाकड़ अवैध मादक पदार्थ उपलब्ध कराने के साथ-साथ पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने और तस्करों को सूचना पहुंचाने का कार्य कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 30 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार प्रकरण की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले में और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर, रतनगढ़ पुलिस टीम तथा साइबर सेल नीमच के प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।**
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…