**नीमच जिले के रतनगढ़ थाना पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा और एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13-14 जून की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक RJ 14 CT 9973 नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 80 किलो डोडाचूरा बरामद किया गया। इस मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इसी दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। साथ ही दो स्थाई वारंटियों एवं थाना सिंगोली के एक फरार वारंटी को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। इसके अलावा तीन अलग-अलग प्रकरणों में कुल 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब भी जब्त की गई।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज, पुलिस अधीक्षक नीमच एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में की गई। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मुरालाल भावर और प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।**
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…