युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर की तरफ से 51 हजार लड्डुओं का भोग, मंदसौर में पहली बार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वां प्रतिष्ठा महोत्वस में बडा आयोजन, लाखों भक्तों ने की प्रसादी ग्रहण

युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर की तरफ से 51 हजार लड्डुओं का भोग, मंदसौर में पहली बार भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वां प्रतिष्ठा महोत्वस में बडा आयोजन, लाखों भक्तों ने की प्रसादी ग्रहण

नीमच। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वां प्रतिष्ठा महोत्सव में 51 हजार लड्डुओं का वितरण कार्यक्रम मंदसौर के इतिहास में नया रिकार्ड बन गया है। पहली बार इतने बडे स्त्र पर महाप्रसादी वितरण के आयोजन से हर किसी का मन गदगद हो गया। 20 नवंबर को सुबह से लेकर देर रात तक मंदिर परिसर में लड्डुओं का वितरण हुआ, लाखों भक्तों तक यह प्रसादी पहुंची,वहीं लड्डुओं की खूशबू से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर (अविनाश ग्रुप नीमच,मंदसौर, चित्तोडगढ,प्रतापगढ) की तरफ से 51 हजार लड्डुओं की महाप्रसादी बनाई गई थी और पुजारी परिवार को यह प्रसादी भगवान पशुपतिनाथ के चरणों में भेंट करने के लिए दी गई। वैसे हर वर्ष पुजारी परिवार द्वारा भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वां प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य रूप से मनाया जाता है। इस वर्ष रिकार्डतोड लड्डुओं के वितरण से महोत्सव में चार चांद लग गए। विद्वान पंडित श्री किशोर शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि अविनाश ग्रुप के युवराज अरूल अशोक अरोरा गंगानगर धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति संवेदनशील रहते है और हर धार्मिक कार्यक्रम में बढचढकर भागीदारी निभाते है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के 64वें प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन पुजारी परिवार मंदसौर द्वारा हर वर्ष किया जाता है, इस वर्ष युवराज अरूल अरोरा गंगानगर की तरफ से 51 हजार लड्डू वितरण किया गया। सबसे पहले भगवान पशुपतिनाथ को लड्डुओं से सजी थाली भरकर भेंट की गई और भगवान भोलेनाथ को भोग लगने के बाद लड्डूओं का वितरण शुरू हुआ। मंदसौर ही नहीं बल्कि दूर—दूर के भक्तों के हाथों में लड्डू पहुंचे। देर रात तक महाप्रसादी वितरण चला।*

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

13 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

13 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

14 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

14 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

14 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

14 hours ago