Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

युवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्स

Posted on July 24, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर ही है। विभिन्न पाठ्यक्रमों की व्यवस्था से युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर दिलवाने का प्रयास है। मेडिकल कॉलेज भी तेज गति से प्रारंभ हो रहे हैं। इससे आने वाले वर्षों में बड़ी संख्या में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेशवासियों को लाभ मिलेगा।

वर्तमान में प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 34 है, जो दो वर्ष में बढ़कर 52 हो जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में हेलीपेड पर टीवी चैनल प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2002-03 में प्रदेश में मात्र 5 मेडिकल कॉलेज थे।

मेडिकल कॉलेज की सीट संख्या भी मात्र 500 थी, जो वर्तमान में बढ़कर साढ़े पांच हजार हो गई है। आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज की सीट्स 10 हजार हो जाएंगी। यह राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है और इस नाते चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। पन्ना मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पूर्व पन्ना में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में जानकारी दी कि अगले वर्ष पन्ना मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया जाएगा।

पीपीपी मोड पर बनने वाले चिकित्सा महाविद्यालय भवन का कार्य तेजी से चल रहा है। वर्तमान में पन्ना के निवासियों को सतना मेडिकल कॉलेज और छतरपुर में विशेष चिकित्सा के लिए जाना होता है।

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme