मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का आदेश- कत्ल और तोड़फोड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करें

खास बातें हिंसा और तोड़फोड़ कतई बर्दाश्त नहीं : मुख्य चुनाव आयुक्त CEC की हाई-लेवल क्लास, नपेंगे लापरवाह अफसर 2 की मौत और दफ्तरों में आगजनी के बाद एक्शन में आयोग केंद्रीय बलों और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बंगाल में बीजेपी ने किया ममता के 15 साल के शासन का अंत CEC Gyanesh Kumar Bengal Violence Order: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद भड़की हिंसा पर दिल्ली से लेकर कोलकाता तक हड़कंप मच गया है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बंगाल के बिगड़ते हालात को देखते हुए प्रशासन को ‘कानून का हंटर’ चलाने का निर्देश दिया है. हिंसा और तोड़फोड़ कतई बर्दाश्त नहीं : मुख्य चुनाव आयुक्त सीईसी ने बुधवार को साफ कहा कि राज्य में हो रही हिंसा और तोड़फोड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दो-टूक आदेश दिया कि जो भी खून-खराबे और आगजनी में शामिल है, उसे बिना देरी किये तुरंत गिरफ्तार किया जाये. CEC की हाई-लेवल क्लास, नपेंगे लापरवाह अफसर एक आपात बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बंगाल के आला अफसरों को सख्त हिदायत दी है.

मुख्य सचिव, डीजीपी, कोलकाता पुलिस आयुक्त और सभी जिला मजिस्ट्रेटों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) से कहा गया है कि वे सीधे कार्रवाई करें. सीईसी ने कहा है कि हिंसा भड़काने के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल सलाखों के पीछे भेजा जाये. राज्य के उन इलाकों में निरंतर गश्त (Patrolling) बढ़ाने को कहा गया है, जहां तनाव की स्थिति बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता बनर्जी के खास अफसरों पर गिरी गाज, रिटायर नौकरशाहों की दफ्तरों में एंट्री बैन, मुख्य सचिव का सख्त फरमान 2 की मौत और दफ्तरों में आगजनी के बाद एक्शन में आयोग चुनाव आयोग का यह कड़ा रुख मंगलवार को हुई हिंसक घटनाओं के बाद आया है.

चुनाव के बाद हुई झड़पों में कथित तौर पर 2 लोगों की जान जा चुकी है और कई राजनीतिक दलों के दफ्तरों में तोड़फोड़ की खबरें सामने आयी हैं. ज्ञानेश कुमार ने कानून को सख्ती से लागू करने और किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने की बात कही है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें CEC Gyanesh Kumar Bengal Violence Order: केंद्रीय बलों और पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन बंगाल में शांति बहाली के लिए सुरक्षा का नया खाका तैयार किया गया है.

पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने की कोशिश की जा रही है. प्रदेश के सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी गयी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे पूरी तरह सतर्क हैं और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों से कड़ाई से निपट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की जिद पर भड़के जेठमलानी, कहा- इस्तीफा न दें, तो धक्के मारकर निकालें, वह अब ऑफिस में घुसपैठिया बंगाल में बीजेपी ने किया ममता के 15 साल के शासन का अंत गौरतलब है कि भाजपा ने 207 सीटें जीतकर ममता बनर्जी के 15 साल के शासन का अंत कर दिया है.

लेकिन जीत के साथ शुरू हुई इस ‘खूनी जंग’ ने लोकतंत्र के उत्सव पर सवाल खड़े कर दिये हैं. अब देखना यह है कि सीईसी के इस कड़े आदेश के बाद बंगाल की सड़कों पर शांति लौटती है या नहीं. इसे भी पढ़ें ममता बनर्जी की जनादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री बने रहने की जिद, संविधान विशेषज्ञों से जानें 7 मई को क्या होगा बीरभूम में टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या, कई जिलों में पार्टी दफ्तरों में आगजनी, एक्शन में आयोग बंगाल में भाजपा की जीत से ढाका में हड़कंप, बांग्लादेशी मीडिया ने बताया ‘बड़ा संकट’, सांसद को डराने लगा शरणार्थी संकट ममता-राहुल खत्म, अब अखिलेश की बारी, बंगाल फतह के बाद शुभेंदु अधिकारी का बड़ा वार.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

15 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

15 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

15 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

15 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

15 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

15 hours ago