मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के 352 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण | मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को भैंसवामाता में करेंगे जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन

मुख्योमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को जिले के विकासखंड सारंगपुर अंतर्गत भैंसवामाता जी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जिले के 352 करोड रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, तकनीकी शिक्षा व कौशल विकास एवं रोजगार राज्यामंत्री (स्वहतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, सांसद श्री रोडमल नागर, भी उनके साथ रहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 1:45 बजे भैंसवामाता पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दूध तलैया में गंगा पूजन, गौ-पूजन एवं पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान 2.0 की प्रदर्शनी का अवलोकन कर जिले में संचालित जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय नवाचारों की जानकारी प्राप्त करेंगे।

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल, सांसद श्री नागर एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल भी उपस्थित रहेंगे तथा अपने विचार व्यक्त करेंगे। राजगढ़ जिले की पर्यटन फिल्म, कॉफी टेबल बुक एवं सोशल मीडिया हैंडल का अनावरण किया जाएगा। साथ ही जिले में कराए गए विकास कार्यों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जल संरक्षण एवं सतत विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने के साथ उनके संरक्षण के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान-2026’ का गरिमामय समापन होने जा रहा है। अभियान की इस अल्पावधि में ग्रामीण, नगरीय, वन, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक क्षेत्रों सहित विभिन्न स्तरों पर लगभग 3.62 लाख से अधिक जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य सफलतापूर्वक क्रियान्वित किये गये हैं।

इस महा-अभियान ने पूरे प्रदेश में भू-जल संवर्धन, जल गुणवत्ता परीक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, नदी पुनर्जीवन और जन-जागरूकता की एक नई चेतना जागृत की है। क्षेत्रीय सांसदों को भी इस अभियान के समापन में प्रमुख भागीदारी दी गई है। शहडोल में श्रीमती हिमाद्री सिंह, भिण्ड में श्रीमती संध्या राय, बालाघाट में श्रीमती भारती पारधी, रतलाम में श्रीमती अनिता नागर सिंह चौहान, बड़वानी में श्री गजेन्द्र पटेल, सीधी में डॉ. राजेश मिश्रा, मंदसौर में श्री सुधीर गुप्ता, श्योपुर में श्री शिवमंगल सिंह तोमर, छिंदवाड़ा में श्री बंटी विवेक साहू और जबलपुर में श्री आशीष दुबे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

वहीं, नीमच जिले में राज्यसभा सदस्य श्री बंशीलाल गुर्जर मुख्य अतिथि की भूमिका निभाएंगे। इस जिला स्तरीय समारोह का मुख्य उद्देश्य अभियान की उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना और जल संरक्षण के प्रति समाज की निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, सुरक्षा और श्रमदान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों, जनपद पंचायतों, शासकीय विभागों, जागरूक नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों, जलदूतों, महिला स्व-सहायता समूहों, युवा समूहों, किसानों और शैक्षणिक व निजी संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

इसके साथ ही, समारोह स्थल पर जल संरचनाओं की पूर्व एवं वर्तमान स्थिति, नवाचारों और सफलता की कहानियों पर आधारित एक आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा एक विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति (लघु फिल्म) भी दिखाई जाएगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा और उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व नागरिकों को जल संवर्धन व रख-रखाव का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा।

यह समारोह भविष्य के नए संकल्पों की शुरुआत भी बनेगा। कार्यक्रम के माध्यम से आगामी वर्षा ऋतु में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण करने का आह्वान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राज्य में एक जुलाई 2026 से प्रारंभ होने वाले “विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB GRAM G)” की प्रमुख विशेषताओं और जनहितकारी प्रावधानों का संक्षिप्त परिचय भी इस मंच से आम जनता को दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और आजीविका के नए अवसरों का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago