मुंबई में मानसून का रौद्र रूप, 4 दिनों में 400 मिमी बारिश, तस्वीरों में देखें शहर का हाल

Mumbai Rain Alert: मुंबई में जुलाई की शुरुआत मूसलाधार बारिश के साथ हुई है. बीते चार दिनों में शहर में 400 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई. वहीं, सांताक्रूज़ वेधशाला ने पिछले 24 घंटों में 205 मिमी बारिश रिकॉर्ड की, जो इस सीजन की दूसरी सबसे अधिक बारिश है.

Mumbai rain alert, photo- pti जून का बारिश का कोटा लगभग पूरा जून के पहले 15 दिनों में कम बारिश हुई थी, लेकिन महीने के आखिर में हुई तेज बारिश ने वो कमी पूरी कर दी है. Mumbai rain alert, photo- pti जुलाई बना सबसे ज्यादा बारिश वाला महीना मुंबई में जुलाई मानसून का सबसे एक्टिव महीना माना जाता है.

इस महीने औसतन 919.9 मिमी बारिश होती है और पूरे मानसून की करीब आधी बारिश जुलाई महीने में ही होती है. Mumbai rain alert, photo- pti अगले 7 दिन भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 2 से 8 जुलाई के बीच मुंबई और आसपास के इलाकों में लगातार भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

खासकर 4, 5 और 7 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश की आशंका आईएमडी ने जताई है. Mumbai rain alert, photo- pti मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार रात और शुक्रवार सुबह तक कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

Mumbai rain alert, photo- pti कई मौसम प्रणालियों का असर स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण गुजरात से तटीय कर्नाटक तक एक्टिव ट्रफ, अरब सागर से आ रही तेज पश्चिमी हवाएं और बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र मिलकर मुंबई में बारिश को और तेज कर रहे हैं.

Mumbai rain alert, photo- pti हाई टाइड से बढ़ेगी परेशानी बारिश के साथ समुद्र में ऊंचा ज्वार (हाई टाइड) भी चिंता बढ़ा सकता है. इसके चलते शहर के निचले इलाकों, सड़कों और रेलवे ट्रैक पर जलभराव की आशंका काफी बढ़ गई है. Mumbai rain alert, photo-ani.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

16 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

16 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

16 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

16 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

16 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

16 hours ago