Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

मनासा विधानसभा के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु राष्ट्रहित में मतदान करे।

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 14 Dec 2023, 12:24 PM
शेयर करें ➦
W f X

मनासा विधानसभा के उज्जवल भविष्य के निर्माण हेतु राष्ट्रहित में मतदान करे।

मनासा। लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने कमल के निशान पर पर मताधिकार का प्रयोग कर, अपनी महती भूमिका निभाए ओर मनासा विधानसभा के विकास की गति को दोगुना करना है । यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार ने कही। भाटखेड़ी व देवरी खवासा में पाटीदार ने सेक्टर सम्मेलन को संबोधित किया।

बूथ बूथ पर काम कर भाजपा कार्यकर्ता कमल को मजबूत करने समय लगे है। भाटखेड़ी में जिलाध्यक्ष श्री पाटीदार, मनासा नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, सर्वेश मारू, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित की उपस्थिति में सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाजपा की जीत का संकल्प लिया।

श्री तिवारी ने कहा कार्यकर्ता पार्टी की नींव है, और निश्चित ही आपकी मेहनत रंग लाएगी भाजपा पार्टी नही परिवार है, और जब परिवार एकजुट होकर काम करता है तो सफलता अवश्य मिलती है। मनासा विधानसभा का मतदाता विधानसभा क्षेत्र के विकास को वोट करेगा।

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं बूथ बूथ पर भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ाने में दिन रात एक करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है, कि संगठन की ताकत, भाजपा सरकार की नीतियों और मनासा विधानसभा क्षेत्र की जनता के अपार स्नेह से मनासा विधानसभा क्षेत्र में इस बार फिर कमल खिलेगा।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X