नीमच। मनासा में विधानसभा चुनाव के 72 घंटे पहले कार्यपालक मजिस्ट्रेट तहसीलदार एवम थाना प्रभारी ने दल बल के साथ अलग-अलग स्थान पर चेकिंग अभियान चलाया। मंगलवार देर रात को सड़क पर निकली प्रशासन की टीम ने दो पहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। साथ ही मनासा नगर की समस्त लाज, धर्मशाला, गेस्ट और होटलों पर पहुंचे कर यहां रुके लोगों और यात्रियों की जानकारी ली।
मामले पर रिटर्निंग आफिसर एसडीएम पवन बारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आगामी 72, 48 और 24 घंटे के अंदर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में यह अभियान चलाकर कार्रवाई की जारी है की चुनाव आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन ना हो। आचार संहिता के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही पेड और फेक खबरों पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान सभी तरह के प्रचार-प्रसार पर नजर रखने के लिए मीडिया मानिटरिंग और सर्टिफिकेशन सेल का गठन किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मनासा के अनुविभागीय कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…