Categories: नीमच

मनासा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

**नीमच, 03 जुलाई 2026। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। संबंधित संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय अपर कलेक्टर, जिला नीमच में प्रस्तुत किए गए हैं।

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 30 जून 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र नागर ने मनासा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान गोपाल रामदयाल सोडानी (गुलाब जामुन) की दुकान, श्री महाकाल बेकरी रेस्टोरेंट, मनासा तथा मेसर्स सुरेश कसेरा (सरकार) की दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। मौके से तीनों प्रतिष्ठानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा वाहनों में अवैध गैस रिफिलिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

**

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

12 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

12 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

12 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

12 hours ago