मनासा पुलिस थाने को मिली बड़ी सफलता दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना में लिप्त आरोपियों को 20 घंटे में किया  गिरफ्तार आभूषण किए जप्त थाना प्रभारी शिव रघुवंशी को पुलिस कप्तान अंकित जायसवाल ने किया सम्मानित

 

दिन दहाडे सराफा व्यापारी की दुकान से गायब किए 5,50,000/- रू के गहने 20 घण्टे में बरामद कर अन्तर्राज्जीय आरोपीयों को गिरफ्तार करने में नीमच पुलिस की सफलता

कुख्यात आरोपी 1 माह पूर्व ही निम्बाहेडा जेल से हुआ था रिहा।

लूट के आरोप में निम्बाहेडा जेल में 3 माह निरूद्ध रहा आरोपी विनोद

आरोपी के विरूद्ध हैं मध्यप्रदेश, राजस्थान में कई गंभीर अपराध दर्ज

मॉ और पत्नी के साथ मिलकर बनाता था सुनारों को अपना शिकार

दिनांक 08.07.2025 को मनासा नगर के सदर बाजार स्थित श्री कैलाशचन्द्र सोनी उम्र 74 साल निवासी मनासा की सोने चांदी की दुकान पर एक लाल रंग की हीरो पेशन प्रो मोटरसाईकल से एक पुरूष दो महिला आए और दुकान संचालक की ज्यादा उम्र का फायदा उठाते हुए संचालक को एक नकली सोने की अंगूठी बैंच कर अन्य गहने खरीदने का लालच देकर सोने के झुमकी, पेण्डल, अंगूठी कुल वजनी 58 ग्राम से भरी एक प्लास्टिक डिब्बी छलपूर्वक धोखाधडी कर नकली अंगूठी के ऐवज में लेकर फरार हो गए थे। फरियादी श्री कैलाशचन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर से थाना मनासा पर अपराध क्रमांक 281/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जयसवाल के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवल सिंह सिसौदिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति साबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में कुल 3 टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा घटना स्थल के आस पास ऑपरेशन नीमच आई एवं जन सहयोग के लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जिससे पुलिस टीम को संदेहीयो के हुलिए के फुटेज प्राप्त हुए जिसके आधार पर पुलिस टीमों के द्वारा घटनाक्रम का तरीका वारदात के आधार पर इस प्रकार के अपराधों में लिप्त आरोपीयों की खाक खंगालना शुरू की गई।

पुलिस टीमों के द्वारा संदेहीयों के फोटोग्राफ सीमावर्ती जिले एवं राज्यों की पुलिस एवं जनता के साथ साझा करने एवं पुर्व में लिप्त आरोपीयों के रिकार्ड के आधार पर संदेहीयों की पहचान कर घटना के 20 घण्टे के भीतर आरोपीगण 1. विनोद पिता पदम सिंह बावरी निवासी धामनिया थाना छोटीसादडी 2. श्यामा बाई पति पदम सिंह बावरी निवासी धामनिया हाल नयागांव 3. मीरा पति विनोद बावरी निवासी धामनिया को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त लाल रंग की हीरो पेशन प्रो मोटरसाईकल एवं चोरी गई सभी अंगूठी, पेण्डल, झुमकी, रामनवमी आदि कुल 22 नग वजनी 58 ग्राम कुल

कीमती 6,00,000/- रू बरामद करने में मनासा पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम में निरीक्षक शिव रघुवंशी, उनि तेज सिंह सिसौदिया, उनि मंगल सिंह, उनि सपना राठौड, प्रआर० प्रदीप शिन्दे, आर० लखन सिंह, आर० रघुवीर सिंह, आर० पदम सिंह, आर० विनोद भाटी, आर० विवेक, सैनिक जयपाल की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध आपराधों की जानकारी

कं०

नाम आरोप

1

विनोद पिता पदम सिंह बावरी निवासी धामनिया थाना छोटीसादडी

02

श्यामा बाई पति पदम सिंह बावरी निवासी धामनिया हाल नयागांव

 

03

मीरा पति विनोद बावरी निवासी धामनिया

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago