*
**मध्यप्रदेश शासन व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास के कुशल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति हेमलता अग्रवाल व अनुविभागीय अधिकारी मनासा श्रीमति शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा श्री निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा ने एसप्रेसो कार मे तस्करी करते एक आरोपी पप्पुलाल पिता छगनलाल गेहलोत जाति नाई निवासी बोरखेड़ी पाणेरी थाना नीमच सिटी के कब्जे से 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर अपराध पंजीबद्ध किया जिसमे आरोपी से अन्य साथी आरोपीयो के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*-
दिनांक 20.07.2026 को मुखबीर सुचना के आधार पर डिकेन वाले भेरू बावजी अखेपुर बावडा फंटा पर नाकाबंदी कर सफेद रंग की एसप्रेसो कार आरजे 27 सीएल 8706 मे आरोपी पप्पुलाल पिता छगनलाल गेहलोत जाति नाई निवासी बोरखेड़ी पाणेरी थाना नीमच सिटी के कब्जे से 41 किलो 200 ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना मनासा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध गया।
*सराहनीय भुमिका* –
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक निलेश अवस्थी, सउनि दिलीप कुमार, प्रआर 348 नरेन्द्र मालवीय, आर 112 विजयपाल सिंह, आर. अंकित राठौर, आर. दशरथ जाटव,आर अंकित जोशी, आर कुशलपाल जाट की सराहनीय भुमिका रही**।
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…