मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच जब्त हुए ₹47 लाख के 500 और 1000 के पुराने नोट

ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते लागू आदर्श आचार संहिता लागू है। ग्वालियर पुलिस की ओर से लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। यही नहीं रुपयों के अवैध लेनदेन पर भी नजर रखी जा रही है। इस बीच ग्वालियर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से तकरीबन 47 लाख रुपए के 500 और 1000 के पुराने नोट बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि इन रुपयों का कहां इस्तेमाल किया जाना था। इनको कहां ले जाया जा रहा था। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक शख्स हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल से मुरैना की तरफ से काले रंग के बैग में काफी मात्रा में रुपये लेकर ग्वालियर की तरफ आ रहा है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने बताए स्थान पर जाल बिछाया। क्राइम ब्रांच टीम ने वहां पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ समय बाद क्राइम ब्रांच टीम को एक मोटर साइकिल आती नजर आई। पुलिस टीम को देखकर उक्त मोटर साइकिल सवार वापस लौटने लगा। 

इस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ और संदिग्ध को दबोच लिया गया। पुलिस टीम ने संदिग्ध के पास से एक काले रंग का बैग बरामद किया। बैग की तलाशी लेने पर उसमें काफी मात्रा में पुराने नोट बरामद हुए। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने खुद को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास मुरैना का रहने वाला बताया। बैग में मिले पुराने नोटों के संबंध में पूछताछ करने पर वह कोई संतोषजन जवाब नहीं दे पाया। 

पुलिस टीम द्वारा बैग में मिले नोटों की गिनती करने पर एक-एक हजार के पुराने नोटों की 41 गड्डियां एवं पांच-पांच सौ के पुराने नोटों की 12 गड्डियां बरामद हुईं। इस प्रकार पुलिस टीम को कुल 53 गड्डियों में पुराने 47 लाख रुपये मिले। क्राइम ब्रांच टीम ने पुरानी भारतीय करेंसी जप्त किए जाने की जानकारी चुनाव आयोग एवं आयकर विभाग को दी है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन नोटों को कहां खपाया जाना था। क्या ये नोट वितरित किए जाने थे। 

(इनपुट – अमित गौर)

Source link

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान

मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…

12 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…

12 hours ago

चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक

नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…

13 hours ago

अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…

13 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…

13 hours ago

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के 156 तीर्थयात्री हरिद्वार-ऋषिकेश रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…

13 hours ago