**मंदसौर। आज मंदसौर जिले के सबाखेड़ा स्थित सुपर एग्रो वेयरहाउस में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिशा निर्देशन में गेहूं तौल केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा जनप्रतिनिधि सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदन लाल राठौर द्वारा उपस्थित किसानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और इस पहल को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस मौके पर बड़ी संख्या में किस सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं नेताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
गेहूं तौल केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलेगी और पारदर्शिता के साथ समर्थन मूल्य का लाभ मिल सकेगा**
मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास योजना विद्यार्थियों को शिक्षा के…
नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों में आयुष…
नियंत्रक, खाद्य, औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश भोपाल एवं कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश तथा अपर…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध…
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा 17 सितंबर…
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुधवार को नीमच जिले के 156 तीर्थयात्रियों का दल…